Connect with us

उत्तराखण्ड

आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

राजधानी देहरादून में आमजन और नागरिक सुरक्षा को महत्व देते हुए देहरादून पुलिस ने SSP देहरादून के निर्देशानुसार पूरे जिले में आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी किया। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1782 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 3374 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की, इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

राजधानी देहरादून में आमजन और नागरिक सुरक्षा को महत्व देते हुए देहरादून पुलिस ने SSP देहरादून के निर्देशानुसार पूरे जिले में आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी किया।राजधानी देहरादून में आमजन और नागरिक सुरक्षा को महत्व देते हुए देहरादून पुलिस ने SSP देहरादून के निर्देशानुसार पूरे जिले में आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी किया। दरअसल, SSP देहरादून के निर्देश के अनुपालन में आज 1 दिसंबर की तड़के सुबह से ही देहरादून पुलिस ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण सभी थाना क्षेत्रों के सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा जिले के धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। आपको बता दें कि SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की तलाश और नियमित चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का यू-टर्न: उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

देहरादून पुलिस ने इल चेकिंग अभियान के दौरान जिले के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1782 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 3374 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की, इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। राजाधानी देहरादून में SSP दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का बड़ा बयान: 'सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की सबसे मजबूत नींव हैं'

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page