Connect with us

उत्तराखंड

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़के सीएम धामी,कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना पुरानी आदत’

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा शासित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देहरादून और नई दिल्ली में रविवार को निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रही कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस अब अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने के लिए देश में भ्रम फैला रही है।

सीएम धामी ने कहा कि चुनाव में हार के बाद पहले ईवीएम और अब संवैधानिक संस्थाओं पर दोष मढ़ना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के सवाल उठाकर कांग्रेस केवल माहौल खराब कर रही है। धामी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को सही ठहरा चुका है। एसआईआर का एकमात्र मकसद मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा सुचारु, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की नई एडवाइजरी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को विपक्ष का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद हताश विपक्ष संवैधानिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने में लगा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। देश को गुमराह करने के लिए विपक्ष को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून को ट्रैफिक जाम से मिलेगी स्थायी निजात: एलिवेटेड लेन पर दौड़ेंगी 'ई-बीआरटीएस' इलेक्ट्रिक बसें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने की झूठी अफवाहें फैलाकर जनता के बीच अविश्वास पैदा कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा कमजोर कर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page