Connect with us

उत्तराखंड

च्छ वायु सर्वेक्षण 2026: 12वें स्थान पर पहुंचा दून, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर कब्जाया पहला नंबर

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने राष्ट्रीय ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देहरादून 7 पायदान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, राज्य के ऋषिकेश और काशीपुर शहरों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 3 से 10 लाख की आबादी वाले देश के 42 शहरों की सूची में देहरादून ने 12वीं रैंक हासिल की है, जबकि पिछले साल दून 19वें स्थान पर था। इसके विपरीत, 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में ऋषिकेश 14वें स्थान से फिसलकर 16वें स्थान पर आ गया है। वहीं, काशीपुर भी 18वें स्थान से गिरकर 21वें पायदान पर पहुंच गया है।

देहरादून की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता दून की जागरूक जनता, नगर निगम देहरादून और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सतत निगरानी का परिणाम है। सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कोहराम: 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी, 150 से अधिक सड़कें पूरी तरह ठप

सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगरीय वार्डों के लिए पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया है। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए देहरादून के धोरन वार्ड, काशीपुर, बाजपुर और ऋषिकेश के आवास विकास वार्ड का चयन हुआ है। इन वार्डों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसमें देहरादून के धोरन वार्ड को 15 लाख रुपये और काशीपुर व ऋषिकेश के चयनित वार्डों को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने लगातार शीर्ष पर रहने वाले इंदौर को पछाड़कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर रहा, जबकि भोपाल और आगरा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लाइंग कार इनोवेटर रवि टम्टा ने की CM धामी से मुलाकात, CM धामी बोले-मिलेगी हर संभव मदद

10 लाख से अधिक आबादी वाले अन्य शहरों में गाजियाबाद 9वें, कानपुर 11वें, प्रयागराज 13वें और मेरठ 22वें स्थान पर रहा। वहीं 3 से 10 लाख की आबादी वाली श्रेणी में यूपी के फिरोजाबाद ने 2, झांसी ने 5वां, मुरादाबाद व नोएडा ने 8वां, गोरखपुर ने 22वां और बरेली ने 26वां स्थान हासिल किया। 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में रायबरेली 17वें स्थान पर रहा।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page