Connect with us

अवैध अतिक्रमण

चारधाम यात्रा तैयारी, अतिक्रमण पर बुल्डोजर पड़ा भारी

चारधाम यात्रा शुरू होने में अब गिनती के दिन बच गए हैं। पहाड़ों मे मौसम ने प्रशासन के हाथपांव बांध दिए है, लेकिन हरिद्वार ऋषिकेश में प्रशासन यात्रा के पुख्ता इंतजामात करने में जुटा है। सड़को को दुरुस्थ किया जा रहा है तो सड़क घेर कर ट्रैफिक के लिए मुसीबत का सबब बने अतिक्रमण को भी हटाया जाने लगा है।

हरिद्वार में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण मुक्त हरिद्वार अभियान का आगाज कर दिया है। जिसके तहत शहर के कई हिस्सों में बुलडोजर गरजा और कई नजायज कब्जे हटाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणाएं

सिंहद्वार से लेकर शंकर आश्रम और ब्रह्मपुरी इलाके तक नजायज कब्जों पर गाज गिराई गई। ब्रह्मपुरी में डेढ दर्जन से ज्यादा कब्जों को हटाया गया और नाली, सड़कों को अतिक्रमण के कोढ़ से मुक्त कराया गया। महिला अस्पताल के आस-पास हुए नजायज कब्जों को भी नगर निगम की टीम ने एक्शन लेते हुए हटाया। इस दौरान पुलिस जवानो का दस्ता साथ रहा ताकि कुछ ऊंच-नीच न हो। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि हरिद्वार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समय समय पर ये अभियान जारी रहेगा।  अभियान जारी भी रहना चाहिए ताकि सड़क पर यतायात सलीके से चलता रहे। लेकिन देखना ये होगा कि सिस्टम अपनी बात पर कब तक कायम रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

More in अवैध अतिक्रमण

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page