Connect with us

उत्तराखंड

महामहिम के स्वागत के लिए देहरादून तैयार! दो दिवसीय दौरा आज से शुरू

देहारादून महामहिम के स्वागत के लिए तैयार है. आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून शहर हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं , चप्पे – चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति 12 जून यानि आज शुक्रवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी। यहां वे राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ में विकसित किए जा रहे राष्ट्रपति उद्यान का जायजा लेंगी। जबकि 13 जून शनिवार के दिन राष्ट्रपति भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 158वें रेगुलर कोर्स और 41वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश में मौसम के दो रंग; कहीं भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। चप्पे की निगेहबानी की जा रही है। देहरादून के पुलिस कप्तान प्रबेंद्र डोबाल की माने तो महामहिम के दौरे को देखते हुए दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। आईएमए , राष्ट्रपति निकेतन व आशियाना के पास नो ड्रोन जोन रहेगा। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले की सीमाओं पर चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page