Connect with us

उत्तराखण्ड

Australian PM ने की भारत की आर्थिक तरक्की की तारीफ, तो भड़क उठे लोग; सोशल मीडिया पर दी यह प्रतिक्रिया

भारत को समझना है उसकी विविधताओं को जानना है और उसकी रग-रग से वाकिफ होना है तो, भारत की धरती पर रेलगाड़ी से या बस से सफर करना चाहिए। ये मानना है आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलियन पीएम ने ये सलाह भी दी है और भारत की आर्थिक तरक्की की तारीफ भी की है।

हालांकि भारतीय जनता के बीच चर्चा है कि आस्ट्रेलियन पीएम ने एक बात तो सही कही कि भारत को समझने के लिए भारतीय रेल और बस तो वाकई में ठीक हैं लेकिन आर्थिक तरक्की की तारीफ में दम नहीं हैं। लोग कह रहे हैं शायद एंथनी साहब को पता नहीं कि भारत में डीजल-पेट्रोल तब भी मंहगा बिकता है जब कच्चे तेल की अन्तरराष्ट्रीय कीमत सस्ती होती है। 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में खुली ₹55 लाख की अत्याधुनिक 'दीदी की लाइब्रेरी', युवाओं को मिलेंगे आगे बढ़ने के नए मौके

लोग कह रहे है आस्ट्रेलियन पीएम को आर्थिक तरक्की का भी तब ही पता चलेगा जब वे रेल से भारत का सफर करेंगे। जब उन्हें रेलवे ट्रैक के किनारे बेहिसाब झुग्गियां दिखाई देंगी तब उनका आर्थिक तरक्की वाला भ्रम टूट जाएगा। मॉल और मुहल्ले की दुकान में फर्क होता है उसका पता तब चलता है जब दोनो जगहों से सामान खरीदा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  घंटाकर्ण महोत्सव में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, गजा धाम तक रोपवे निर्माण को दी हरी झंडी

बहरहाल अगले हफ्ते आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस इंडिया आ रहे हैं। ट्रैन और बस से सफर कर भारत को समझेंगे या नहीं ये तो कहा नहीं जा सकता लेकिन भारत और आस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को विस्तार जरूर करेंगे। इसका सभी को इंतजार है। 

Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page