Connect with us

उत्तराखंड

राजधानी में डगमगाए महानगर बस सेवा के पहिए, परिवहन विभाग के विरुद्ध कड़ा प्रदर्शन

राजधानी देहरादून की सड़कों पर दौड़ लगाती महानगर सिटी बस सेवा को देहरादून की जान कहना गलत नहीं होगा, शहर के कोने-कोने तक अपने विस्तृत परिवहन तंत्र के कारण महानगर सिटी बस सेवा मात्र एक सेवा नहीं बल्कि रोजमर्रा के आवागमन का प्रमुख स्त्रोत है। वहीं राजधानी में महानगर बस सेवा के पहिए इन दिनों डमगमाने लगे हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण है-बस संचालन से जुड़ी समस्याएं। दरअसल, महानगर सिटी बस सेवा समिति ने परिवहन विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन कर बस संचालन से जुड़ी अपनी मांगें रखीं, जिसमें समिति के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल ने आरोप लगाया कि परिवहन अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल की डिवीजन बेंच के 3 सितंबर 2025 के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी के 79 स्कूल होंगे ध्वस्त, जिलाधिकारी ने जारी किया 1 करोड़ का बजट

महानगर सिटी बस सेवा समिति के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल कील ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि सिंगल दरवाजे वाले 8 सीटर टाटा मैजिक या इसी श्रेणी के अन्य वाहनों के परमिट का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा, बावजूद इसके आरटीओ देहरादून द्वारा ऐसे वाहनों के परमिट नवीनीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 8 से 10 सीटर टाटा मैजिक जैसे छोटे वाहनों को नगर बस बनाकर स्टेज कैरिज बस परमिट देना न्यायालय के आदेश के विपरीत है और यह परिवहन अधिकारियों की कथित मिलीभगत व भ्रष्टाचार को दर्शाता है। विजयवर्धन डंडरियाल ने शासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ-साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page