Connect with us

अवैध निर्माण

उत्तराखंड बुलडोजर एक्शन: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, विकासनगर तहसील ने ध्वस्त किए निर्माण


उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में विकासनगर तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण और गैरकानूनी प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त संदेश दिया है। दरअसल, तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी के नेतृत्व में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट होप टाउन इलाके में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से कई स्थानों पर अवैध निर्माण ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणाएं

अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोज़र


प्रशासन ने कार्रवाई को दौरान पाया कि संबंधित भूमि पर MDDA की अनुमति के बिना अवैध रुप से प्लॉटिंग की जा रही थी, जो नियमों के विरुद्ध है। । प्रशासन ने मौके पर ही अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया। इसके साथ ही उम्मेदपुर गांव में भी एक अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से ध्वस्तीकरण किया गया।
इस कार्रवाई को लेकर तहसीलदार विवेक राजौरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कब्जों और बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

More in अवैध निर्माण

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page