Connect with us

उत्तराखंड

Dehradun: 43.91 करोड़ से बनेंगे 28 बहुमंजिला आवास,सचिव ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप उत्तराखंड की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने की कवायद तेज हो गई है। आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने तीन प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान देहरादून के राजपुर रोड स्थित टिहरी हाउस परिसर में 28 बहुमंजिला आवासों के निर्माण, नवी मुंबई के वाशी स्थित राज्य अतिथि गृह और हल्द्वानी सर्किट हाउस के विस्तारीकरण पर विस्तृत मंथन किया गया। सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी प्रोजेक्ट्स में निर्माण लागत को न्यूनतम और गुणवत्ता को अव्वल रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: मूसलाधार बारिश से बेहाल उत्तराखंड, भूस्खलन के कारण 116 रास्ते बंद

टिहरी हाउस परिसर में श्रेणी-5 के 28 बहुमंजिला आवासों के निर्माण के लिए 4,391.14 लाख रुपये की अनुशंसित लागत तय की गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तुत कार्ययोजना पर सचिव ने निर्देश दिया कि प्रति वर्ग मीटर निर्माण लागत को नियंत्रित किया जाए ताकि सरकारी धन का बेहतर उपयोग हो सके।

निर्माण कार्य शुरू होने से पहले प्रयुक्त होने वाली सामग्री का स्टैंडर्ड तय किया जाएगा और ठेकेदार के चयन के बाद गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इसके अलावा, डिजाइन में संशोधन करते हुए कैंप कार्यालय का क्षेत्रफल कम करने और कैंप अटेंडेंट एरिया का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli: तमकनाला में बेली ब्रिज बहने से हड़कंप, CM धामी ने दिए तुरंत राशन-सड़क बहाली के निर्देश

नवी मुंबई के वाशी स्थित राज्य अतिथि गृह की समीक्षा के दौरान अपर सचिव अभिषेक रूहेला और PWD के अधिकारियों की मौजूदगी में वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। सचिव ने वहां की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

वहीं, नैनीताल जिले के हल्द्वानी सर्किट हाउस के गेस्ट हाउस व गोदाम के प्रथम तल पर अतिरिक्त कमरों के निर्माण की योजना पर भी सहमति बनी। सचिव ने अधिकारियों को मौके का संयुक्त निरीक्षण कर वास्तविक जरूरतों के अनुसार तत्काल कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, जिससे हल्द्वानी में सुविधाओं का विस्तार शीघ्र हो सके।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page