Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार में चढ़ा सियासी पारा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में कांग्रेस लहराए ‘काले झंडे’

उत्तराखंड में इन दिनों सियासी गलियारे धीमी आंच में सुलग रहे हैं, आय दिन सत्तापक्ष या विपक्ष के खेमे से कोई न कोई मामला सामने आकर सुलगते सियासी अंगारों को हवा दे देता है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा उत्तराखंड की सुलगती सियासत का नया अंगार बनकर उभरा है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाए और विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऋषिकुल तिराहे पर रोक दिया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर ही अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा और “अमित शाह गो बैक” के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय वॉलीबॉल पर संकट: मान्यता खत्म होने से खेल और खिलाड़ियों के भविष्य पर सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाने उतरी कांग्रेस जिला कार्यकारिणी ने अंकिता भंडारी मर्डर केस और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुई बदसुलूकी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। साथ ही “अमित शाह गो बैक” के नारे भी लगाए। ऋषिकुल पर ही भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को काफिले तक पहुंचने नहीं दिया। विरोध के दौरान दर्जनों पर कार्रवाई हुई और लगभग 3 दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

More in उत्तराखंड

Ad

Trending News

Follow Facebook Page