Connect with us

उत्तराखंड

सौरभ बेहड़ ने दोस्तों संग रचा ड्रामा बेनकाब, तमंचा-चाकू बरामद,दोस्त इंद्र नारंग समेत 4 गिरफ्तार

उत्तराखंड में बीते हफ्ते से रुद्रपुर में पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए हमले की खबर प्रदेश में सुर्खी बनी हुई है, इस घटनाक्रम के बाद से ही उक्त मामले को सियासी रंजिश का परिणाम करार किया गया। हालांकि अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है जहां पूरा मामला पानी की तरह साफ हो चुका है। दरअसल, इस कहानी की शुरुआत होती है पार्षद सौरभ बेहड़ द्वारा बनाए गए प्लान से, जी हां, इस हमले का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि खुद पार्षद सौरभ बेहड़ ही हैं, लेकिन अफसोस उनका यह रंगारंग नाट्य ज्यादा समय तक प्रशासन की आंखो में धूल न झोंक सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे फर्जी हमले का पर्दाफाश किया। इस कड़ी पुलिस ने साजिश में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत कोरिया व्यापार वृद्धि: 50 अरब डॉलर के 15 MoU पर हस्ताक्षर


आपको बताते चलें कि पार्षद सौरभ बेहड़ ने यह ड्रामा पत्नी से चल रहे विवाद और लोगों की सहानुभूति हासिल करने के उद्देश्य से रचा था उन्होंने अपने दोस्त इंदर नारंग के साथ मिलकर खुद पर हमला कराने की योजना बनाई थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हमले के समय आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार थे और पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे ढके हुए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में साजिश की पूरी परतें खुल गईं।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय वॉलीबॉल पर संकट: मान्यता खत्म होने से खेल और खिलाड़ियों के भविष्य पर सवाल


पुलिस का कहना है कि यह मामला पूर्व नियोजित आपराधिक साजिश का है, जिसमें कथित पीड़ित की भी अहम भूमिका सामने आई है। मामले की गहन जांच जारी है और आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ घटना की सच्चाई बाहर आने पर भावुक हो गए। उन्होंने प्रेसवार्ता कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि “उनका अपना ही सिक्का खोटा निकला”। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बेटे सौरभ बेहड़ से सभी संबंध समाप्त करने की घोषणा भी की।

Ad

More in उत्तराखंड

Ad

Trending News

Follow Facebook Page