Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में नव वर्ष से पहले पलटेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी होने के हैं आसार

उत्तराखंड में मौसम अपनी करवट नए साल से पहले बदल सकता है, मौसम की फेरबदल से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ 1-2 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 29 दिसंबर को राजधानी दून समेत राज्य के 6 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Politics: बीजेपी का बड़ा दांव, चुनाव में नए और युवा चेहरों को उतारने की तैयारी

इन जिलों में मौसम लेगा करवट


उत्तराखंड में मौसम की करवट को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी देहरादून में पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल इन जिलों के कुछ हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। इसके अलावा 30-31 दिसंबर से दो जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इसके अतिरिक्त राज्य के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। इसका सीधा असर प्रदेशभर के तापमान पर देखने को मिलेगा। तीन जनवरी को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 11 हजार के टायर के चक्कर में वर्कशॉप में खड़ी हैं 15 बसें

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page