Connect with us

उत्तराखंड

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में हरिद्वार की बेटी दिव्यांशी वर्मा की बड़ी जीत…

हरिद्वार, 20 सितम्बर। हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विजय हासिल की। उनकी जीत से न केवल हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।

ज्वालापुर के पीठ बाजार निवासी दिव्यांशी वर्मा की इस सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि दिव्यांशी वर्मा ने छात्र राजनीति के जरिए प्रदेश का मान बढ़ाया है और आने वाले समय में वे समाज के लिए एक सशक्त नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का बड़ा बयान: 'सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की सबसे मजबूत नींव हैं'

दिव्यांशी वर्मा का परिवार भी पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव रखता है। उनके बाबा स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं और लोकतंत्र सेनानी के रूप में भी उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई थी। वहीं, उनके पिता भी लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिव्यांशी को परिवार से ही समाजसेवा और लोकतंत्र की गहरी सीख मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का यू-टर्न: उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

दिव्यांशी की जीत को लेकर ज्वालापुर में जश्न का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

दिव्यांशी वर्मा ने अपनी जीत के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और उन छात्रों की है जिन्होंने उन पर विश्वास जताया। उन्होंने वादा किया कि वे छात्रों की आवाज बनकर उनके हितों के लिए कार्य करेंगी।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page