Connect with us
Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मई की भीषण गर्मी की जगह कोहरा और बारिश, तापामान में आई गिरावट

आम तौर पर मई के महीने में उत्तराखंड और देहरादून के इलाकों में सूरज की तपिश और लू का प्रकोप चरम पर रहता है, लेकिन इस साल मौसम की तस्वीर बिल्कुल बदली हुई नजर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के लगातार सक्रिय होने की वजह से मई के महीने में तापमान जहाँ पहले 35 से 38 डिग्री के बीच रहता था, वहीं अब यह गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण रात के समय तापमान 16 से 18 डिग्री तक पहुँच रहा है, जिससे लोगों को मई की भीषण गर्मी के बजाय रात में हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। आलम यह है कि दून में रात के समय पंखे तक बंद हो गए हैं और वातावरण में नमी का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुँच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: पंजाबी गौरव सम्मेलन में सम्मानित हुए सीएम धामी, बोले- सिख परंपरा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की मिसाल

पहाड़ों में बर्फबारी जैसा माहौल और आगामी चेतावनी

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों में भी ठंड ने वापसी कर ली है, जहाँ केदारनाथ जैसे ऊँचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री तक पहुँच गया है। बद्रीनाथ और गंगोत्री में भी पारा 3 से 4 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को दोबारा रजाई व जैकेट निकालने पर मजबूर होना पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राहत का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है क्योंकि 11 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page