Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने खोला आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में उत्तराखण्ड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद के दौरान आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड में प्रत्येक साल कई पर्यटक घूमने आते हैं उसी प्रकार दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में एक पर्यटक के रूप में आई थी , जो अब अपने गंतव्य को वापस चले गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सीएम धामी ने दी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, याद किए उनके आदर्श

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की जनता से बड़े-बड़े वादे कर उनके साथ छल करने की कोशिश की, परंतु उत्तराखंड की जनता ने उन्हें पूरी इज्जत के साथ उन्हें विदा किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड में जिनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के अंदर आम आदमी पार्टी का नामोनिशान खत्म हो गया है और ना ही यह पार्टी पुनर्जन्म ले पाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page