Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather : धूप-उमस के बीच देहरादून समेत 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में गुरुवार को मौसम का अनूठा मिजाज देखने को मिला। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद खिली तेज धूप ने अचानक उमस बढ़ा दी, जिससे शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर और मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand GST Raid: टैक्स चोरों पर अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक, वसूले 8.50 करोड़ रुपये

मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र दौर की भी आशंका जताई गई है।

तापमान के आंकड़ों की बात करें तो गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज भी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी: DCGI ने 'Qdenga' के कमर्शियल इस्तेमाल को दी हरी झंडी

मौसम में आए इस बदलाव और उमस के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसूनी हलचल के चलते आने वाले दिनों में उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी दोनों हिस्सों में बारिश की तीव्रता में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page