Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून के निजी बोर्डिंग स्कूल में छात्र से दुष्कर्म, आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में छात्र के साथ दुष्कर्म का अति-संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित 15 वर्षीय छात्र पिछले कुछ समय से काफी गुमसुम और अकेला रहने लगा था। परिजनों ने जब बच्चे की मानसिक स्थिति देखकर उससे प्यार से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। छात्र ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद परिजनों ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पालिका बोर्ड विवाद: शहरी विकास मंत्री का बड़ा फैसला, बिना सहमति पास लेकब्रिज ठेका होगा रद्द

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंगलवार को आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले को बेहद गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस टीम घटना के सभी कानूनी और तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण का महारिकॉर्ड, एक ही दिन में रोपे गए 13 लाख से अधिक पौधे

देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में घटी इस शर्मनाक घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने पीड़ित छात्र को हर संभव कानूनी और मानसिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page