Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक, 8 अगस्त को हल्द्वानी में खरगे की रैली

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक घेराबंदी की रणनीति तैयार की है। नई दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में हुई शीर्ष नेताओं की बैठक में यह रोडमैप तय किया गया। पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में ‘पेपर लीक’ और ‘मंदरों में चढ़ावा चोरी’ जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोलेगी।

दिल्ली में आयोजित इस अहम बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख डॉ. हरक सिंह रावत और पूर्व अध्यक्ष करन माहरा समेत कई दिग्गज शामिल हुए। सभी नेताओं ने एक स्वर में तय किया कि युवाओं के रोजगार, छात्र हितों और धार्मिक स्थलों में हुई अनियमितताओं को लेकर जनता के बीच आक्रामकता से उतरा जाएगा।

पार्टी के तय कार्यक्रम के मुताबिक, परिवर्तन संकल्प यात्रा का दूसरा चरण 2 से 5 अगस्त के बीच देहरादून जिले की विभिन्न विधानसभाओं में चलाया जाएगा। इसके तुरंत बाद यात्रा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के मैदानी इलाकों में प्रवेश करेगी। इससे पहले यात्रा के प्रथम चरण में पर्वतीय जिलों के ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 5 साल का रोडमैप तैयार करने के आदेश

रणनीति के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार खरगे हल्द्वानी में एक विशाल कार्यकर्ता रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अगस्त महीने में ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी की राज्य में बड़ी रैलियां आयोजित कराने की तैयारी चल रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल और प्रियंका गांधी से समय मिलते ही उनकी रैलियों की आधिकारिक तारीखें घोषित की जाएंगी। कांग्रेस की कोशिश है कि दोनों शीर्ष नेताओं की जनसभाएं पर्वतीय जिलों में आयोजित कराई जाएं। दरअसल, बीते 4 जून को खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का अल्मोड़ा और पौड़ी दौरा रद्द हो गया था, जिसकी भरपाई इस बार की रैलियों से की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राज्यपाल से मिला अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, शिक्षा सुधार पर हुई बड़ी बैठक

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक और चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस आर-पार के मूड में है। गोदियाल ने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता 2027 में राज्य में सत्ता परिवर्तन का मन पूरी तरह बना चुकी है।

वहीं, दिल्ली प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनसमस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद यशपाल आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने दोहराया कि राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाने के लिए पूरा प्रदेश नेतृत्व एकजुट होकर काम कर रहा है।

Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page