Connect with us

उत्तराखण्ड

शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने ली स्मार्ट सिटी को लेकर बैठक…

देहरादून शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। विभागीय मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण कार्याें पर असन्तोष जताते हुए कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्मार्ट सिटी के कार्यों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के साथ कहा कि हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम किसी निर्णायक स्थिति में पहुंचने का प्रयास करेंगे ताकि इन विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सीएम धामी ने दी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, याद किए उनके आदर्श

बैठक में जिलाधिकारी, देहरादून आर0 राजेश कुमार, सी॰जी॰एम॰, डी॰एस॰सी॰एल॰ पदम कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page