Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के थलीसैंण को मिली 25.32 करोड़ की सौगात, उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास

उत्तराखंड में धीरे-धीरे राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आ रहा है, सरकार लगातार नई-नई योजनाओं और स्वास्थ्य इकाईयों की स्थापना कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ सुदृढ़ कर रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने थलीसैंण क्षेत्र को 2532.66 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना है, जिससे आम जनता को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: हेली सेवा टेंडर का अंतिम चरण, सख्त DGCA मानक संग सुरक्षित होगी उड़ान

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के प्रवेश द्वार, बस स्टैंड के समीप विकसित पार्क तथा कैन्यूर थलीसैंण के नवनिर्मित नगर पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक भवन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। शिक्षा क्षेत्र में राजकीय विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण, अनुरक्षण कार्य, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कला-कक्ष और शौचालय इकाइयों के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय की चारदीवारी निर्माण का लोकार्पण हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून दून अस्पताल में लावारिस मरीज को भर्ती करने में 15 घंटे की देरी, विभागों के चक्कर काटती रही फाइल

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र मरोड़ा और उप जिला चिकित्सालय थलीसैंण भवन का शिलान्यास किया गया। इसी अवसर पर भारत सरकार के एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण शिविर की शुरुआत की गई, जिससे बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page