Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून मतदाता सूची ऑडिट: S66.62% मैपिंग पूरी, 100% बूथ मैपिंग का लक्ष्य अनिवार्य

उत्तराखंड की राजधानी देहारादून स्थित दून नगर निगम सभागार में सोमवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बूथवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि मतदाता सूची का यह गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है लिहाजा इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में ज्ञात हुआ कि अब तक जिले में 66.62 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इस औसत प्रशासन संतुष्ठ नजर नहीं आया। चकराता 99.03 प्रतिशत के साथ लगभग लक्ष्य हासिल कर चुका है, जबकि धर्मपुर, ऋषिकेश, राजपुर और देहरादून कैंट जैसे विधानसभा क्षेत्रों की धीमी गति पर गंभीर चिंता जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी ने 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

धीमे बूथों पर सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सभी ईआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीएलओ के काम की प्रगति हर हफ्ते समीक्षा के तहत देखी जाए। जहां‑जहां बूथ मैपिंग का प्रतिशत कम चल रहा हो, वहां तुरंत अतिरिक्त कार्मिक लगाकर कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर काम बहुत धीमी गति से हो रहा है, उन पर अब विशेष और सख्त मानिटरिंग रखी जाएगी, ताकि निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा करना अनिवार्य बन जाए।

यह भी पढ़ें 👉  च्छ वायु सर्वेक्षण 2026: 12वें स्थान पर पहुंचा दून, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर कब्जाया पहला नंबर

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त नमामी बंसल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, साथ ही विभिन्न एसडीएम, तहसीलदारों, बीएलओ और सुपरवाइजरों को यह भी कहा गया कि वे रोज की प्रगति मैदान तक पहुंचकर देखें, कमियों की पहचान करें और यह सुनिश्चित करें कि जिले में बूथ मैपिंग का काम नियत समय के भीतर 100 प्रतिशत पूरा हो जाए।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page