Connect with us

उत्तराखंड

विकासनगर बड़ा बस हादसा: हिमाचल रोडवेज खाई में गिरी, 3 की मृत्यु, 15 घायल

उत्तराखंड के विकासनगर में मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही हिमाचल प्रदेश की रोड़वेज बस अचानक हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई मे जा गिरी। इस बस में कुल 30 यात्री सवार थे जिनमें से 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 यात्री इस सड़क हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं, वहीं घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्त चेतावनी: दून में अवैध निर्माण पर राहत नहीं एक्शन होगा


प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के समीप एक ट्रक को साइड देते समय बस कच्ची सड़क पर उतर गई और पुश्ता कच्चा होनें के कारण बस का भार सहन न कर सका और धंस गया। इस कारण बस खाई की ओर पलटने के बाद गहरे खड्डे में जा गिरी। हालांकि, स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ की टीम और पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया गया, वहीं थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

CM धामी ने प्रकट किया शोक


वहीं हादसे की जानकारी प्राप्त होने पर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने उक्त सड़क हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए। जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page