उत्तराखंड
ऋषिकेश बार काउंसिल चुनाव 2026: 104 प्रत्याशी, मतदान प्रक्रिया और सरकार के समक्ष 5 बड़ी मांगें
उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश बार काउंसिल के आगामी चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस क्रम में देहरादून के वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता मनमोहन लांबा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव की तारीख और मतदान की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल चुनाव 17 फरवरी को कराए जाएंगे, जिसमें कुल 104 प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।मनमोहन लांबा ने अधिवक्ताओं से मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि बैलेट पेपर पर किसी भी तरह का अतिरिक्त निशान, हस्ताक्षर या टिक लगाया गया तो वोट सीधे अमान्य हो जाएगाउहोंने ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे 17 फरवरी को सुबह 10 बजे अपने-अपने मुख्यालयों और तहसीलों में पहुंचकर बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें।
अधिवक्ता मनमोहन लांबा जानकारी दी कि प्रत्येक मतदाता को न्यूनतम पांच और अधिकतम 23 वोट वरीयता क्रम में देने होंगे, और यदि वरीयता क्रम में कोई अंक छूटता है तो उसके बाद के सभी वोट गिनती से बाहर हो जाएंगे। मतदान के लिए पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है।चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ अधिवक्ताओं ने सरकार के समक्ष अपनी लंबित मांगों को भी दोहराया। इनमें वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था, नए और कनिष्ठ अधिवक्ताओं को शुरुआती चार से पांच वर्षों तक स्टाइपेंड देने की मांग, साथ ही प्रदेश की सभी अदालतों और तहसीलों में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त चैंबर सुविधा शामिल है।





