Connect with us

उत्तराखंड

महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे हरिद्वार: जगतगुरु से लिया आशीर्वाद, करी लंबी चर्चा

उत्तराखंड स्थित धर्मनगरी हरिद्वार के भारत माता मंदिर में आज बुधवार को गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर देश की कई जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम भी कार्यक्रम में शामिल रहीं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया तथा मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हरिद्वार पहुंचकर सबसे पहले सप्त ऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर संत-जनों का आशिर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री फडणवीस सीधे कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम पहुंचे, यहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राज्यराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  महाराणा प्रताप की जयंती पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वीर शिरोमणि को किया नमन


यही नहीं उन्होंने जगतगुरु के गुरु ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद की एक फोटो जिसमें वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाई और गले में माल भी पहने देखा। उस फोटो को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र गए। जगतगुरु से उनकी करीब आधे घंटे से अधिक चर्चा हुई। फडणवीस से काफी युवा भी मिले और उन्होंने सेल्फी और फोटो भी खिंचवाई।
मात्र इतना ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने जगतगुरु आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राज्यराजेश्वराश्रम महाराज के गुरु ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद की तस्वीर भी देखी जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों के साथ गले में माला पहने खड़े थे। मुख्यमंत्री फडणवीस को वह तस्वीर अति भाई लिहाजा मुख्यमंत्री उसे अपने साथ उसे महाराष्ट्र ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरों के कचरे के पहाड़ों को साफ करने के लिए शराब पर लग सकता है नया सेस
Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page