Connect with us

उत्तराखंड

मुनष्यारी में डगमगाते विकास के पहिए: बीमार महिला को डोली से पहुंचाया अस्पताल, 10 किमी का अथक सफर

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास की नब्ज कितनी ढीली है यह बात किसी से छिपी नहीं है। आय दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों से असुविधाओं की नई तस्वीरें सामने आती हैं जिन्हें देखकर आज भी बढ़ते उत्तराखंड की विकासशीलता पर प्रश्न चिह्न लग जाता है। ऐसी ही एक घटना सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के गांधी नगर गांव से सामने आई है जहां सड़क सुविधा के अभाव के कारण एक बीमार महिला को ग्रामीणों द्वारा डोली के सहारे करीब 10 किलोमीटर पैदल लाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जनसुनवाई: CM पोर्टल पर दर्ज 51 शिकायतों पर संज्ञान, मौके पर निस्तारण शुरू

हैरत की बात यह है कि राज्य गठन के 25 साल बीत जाने के बावजूद आज भी प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय गांव ऐसे हैं जहां पहुंचना ही चुनौतीपूर्ण है। स्वयं मुनस्यारी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ऐसे ग्राम मौजूद हैं जो आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को कंधों के सहारे ही अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्राम प्रधान तारा विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है। नेपाल और चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े इस संवेदनशील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page