Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड वेदर अपडेट: मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम,पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में शुष्कता बरकरार है लिहाजा तापमान में भी लगातार वृद्धि देखने को मिली|  जहां एक ओर  सुबह और शाम के समय ठंड अभी बरकरार है, तो वहीं दिन भी गर्म महसूस किए जा रहे थे| हालांकि, आज बुधवार को एकबार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है, मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ बनेगा स्मार्ट आध्यात्मिक हिल टाउन: CM धामी के सामने पेश हुआ मास्टर प्लान

हालांकि, बीते मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही, लिहाजा दोपहर में पारे में वृद्धि दर्ज की गई| वहीं, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाक़ों तक धूप खिलने से गर्मी महसूस की गई|  देहरादून में ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 3 मई को 18 परीक्षा केंद्रों पर थमेगी हलचल, प्रशासन की तैयारियां पूरी

जानिए मौसम का पूर्वानुमान 

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के मैदानी इलाक़ों में आज मौसम शुष्क रहने के आसार है| हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है।देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page