Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार जनसुनवाई: CM पोर्टल पर दर्ज 51 शिकायतों पर संज्ञान, मौके पर निस्तारण शुरू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार धर्मनगरी हरिद्वार वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 51 शिकायतें व समस्याएं दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 3 मई को 18 परीक्षा केंद्रों पर थमेगी हलचल, प्रशासन की तैयारियां पूरी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सोमवार को जारी जनसुनवाई में आज लगभग 51 शिकायतें दर्ज की गयी है। आज पेयजल, अतिक्रमण राशन आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई है। सभी शिकायतकर्ताओं से वार्ता की गई है और सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे उनके साथ चर्चा की गई है। शिकायतों का मोके पर निस्तारण करने के साथ-साथ जहाँ निरीक्षण की आवश्यकता है आज ही टीम को निरीक्षण के लिए भेजा गया है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page