Connect with us

उत्तराखंड

पर्यावरण दिवस पर परी–आवरण सहयोग सोसाइटी ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित…..

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को परी–आवरण सहयोग सोसाइटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण संयुक्त समिति के अध्यक्ष डॉ. एस. फारुख ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेयर पार्ट्स और बजट की कमी से बंद पड़ी बसें चलेंगी: परिवहन निगम ने बढ़ाई डिपो स्तर के अधिकारियों की वित्तीय पावर

इस अवसर पर पर्यावरण सहयोग समिति के सचिव डॉ. जी.बी. जोशी, ओबेरॉय मोटर्स के एमडी राकेश ओबेरॉय, CII के वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल और स्टेट हेड गौरव लामा भी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अक्टूबर से 12 पैसे से 54 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ा सरचार्ज

सभी अतिथियों ने सोसाइटी के इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page