उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम ने फिर मारी पलटी: चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों ने बारिश ने बढ़ाई ठंड
उत्तराखंड में मौसम अपनी करवट बदल रहा है, प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाको तक मौसम का मिजाज बदल चुका है। जहां फरवरी के मध्य तक भी तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी महसूस की जा रही थी तो वहीं बुधवार को मौसम ने एकबार फिर करवट बदली है। प्रदेश के तराई-भाबर क्षेत्रों में मौसम की करवट ने गर्मी से फौरी राहत जरुर दिलाई है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों में बादल छाए रहे, हालांकि, दोपहर को हल्की धूप खिली लेकिन तपिस न होने से गर्मी से निजाद महसूस की गई। वहीं आज गुरुवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिली। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आज गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 20 से 22 फरवरी तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि, आगामी 23 फरवरी से एक बार फिर मौसम अपनी करवट बदल सकता है।





