Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पाबौ दौरा: 5.70 करोड़ की 39 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को पाबौ ब्लॉक में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पाबौ पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मंत्री धन सिंह रावत का भव्य स्वागत किया। पाबौ पुल से लेकर खूंडेश्वर मैदान तक विशाल जुलूस के साथ मंत्री का अभिनंदन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

वहीं खूंडेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिहं रावत ने लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 39 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त खूंडेश्वर मैदान के निर्माण की आधारशिला भी रखी और कहा कि इस मैदान के बन जाने से क्षेत्र के बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी: CMO के नेतृत्व में एक क्लीनिक सीज, नशीली दवाओं पर सख्ती

स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ेंगी, खिलाड़ी सलोनी बिष्ट सम्मानित

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ के लिए एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि अब ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, को जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान रीप की अल्ट्रापुअर योजना के अंतर्गत तीन ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 35-35 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए, जबकि बैंक सखी योजना के तहत दो महिलाओं को मोबाइल फोन प्रदान किए गए। साथ ही विकासखंड खिर्सू की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सलोनी बिष्ट को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया, जो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पौड़ी भ्रमण, बच्चों को गणवेश वितरण, सड़क लोकार्पण

मंत्री ने कहा कि सरकार की ये योजनाएं जनहित में हैं और आने वाले समय में ग्रामीणों को सीधा लाभ देंगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, मंडल अध्यक्ष विमल नेगी, ब्लॉक प्रमुख लता रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत,मतवार सिंह रावत, दुर्गेश प्रसाद थपलियाल, सहित कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page