Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड गैरसैंण सत्र हंगामा: धामी बजट को BJP ने बताया जनहितैषी, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

उत्तराखंड विधानसभा का 2026-27 बजट सत्र गैरसैंण में जारी है। पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, लेकिन सत्र की अवधि और बजट को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, जिससे राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े कोई मुद्दे नहीं हैं और वह सत्र के दौरान केवल हाय-हल्ला और भ्रम की राजनीति कर रहा है। उनका कहना है कि यह बजट जनता के लिए लाभकारी है, लेकिन विपक्ष मुद्दाविहीन होकर विरोध कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बजट विवाद: कांग्रेस ने धामी सरकार को बताया भ्रष्ट और बेईमान

वहीं विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष द्वारा की गई नारेबाजी को लेकर अब सरकार के मंत्री भी विपक्ष पर तीखा हमला बोल रहे हैं।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में जिस तरह से राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की गई और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर आरोप लगाए गए, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राज्यपाल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और “गो बैक” जैसे नारे लगाए, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page