Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड बजट 2026: बजट में हर वर्ग के लिए कुछ खास, विपक्ष से सदन में चर्चा का खुला निमंत्रण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट बजट पेश होने से पहले विधानसभा स्टाफ से की मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों से भेंट करते हुए विधानसभा कर्मियों के साथ किया आत्मीय संवाद भी किया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने सभी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण करने के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार का बजट बहुत अच्छा और शानदार रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे तैयार करने के लिए समाज के हर वर्ग, अलग-अलग ग्रुप्स और जानकारों से सलाह ली गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि 3 बजे जब बजट पेश होगा, तो इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और परिवार के खिलाफ FIR

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष के सवालों और चर्चा के समय पर बात करते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में जनता का पैसा लगता है, इसलिए एक-एक मिनट कीमती है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से अपील की कि वे सदन में आएं और खुलकर चर्चा करें। उन्होंने साफ किया कि चर्चा के लिए पूरा समय दिया जाएगा और सरकार किसी भी बातचीत से पीछे नहीं हटेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page