Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मार्च की रिकॉर्डतोड़ गर्मी, बना ऑलटाइम रिकॉर्ड…जानें मौसम अपडेट

उत्तराखंड में एकबार फिर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदल चुका है। दिनभर खिलती चटख धूप से प्रदेश के तापमान में हो रही बढ़त से गर्मी के तेवर साफ दिखने लगे हैं। बताते चलें कि मार्च माह ने पहली बार अपनी शुरुआत इतने गर्म दिनों के साथ की है, यह अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड भी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं मार्च की शुरुआत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज

वहीं राजधानी दून में भी बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक यानी 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 10 सालों ने मार्च माह में कभी इतना तापमान दर्ज नहीं किया गया, स्थिति यह है कि दस साल में सिर्फ 2021 की 26 मार्च को छोड़ पूरे मार्च में कभी इतना तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ। उस समय दून का अधिकतम तापमान 31.8 दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: देहरादून समेत 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो इस हफ्ते प्रदेश भर के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि सात मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने से सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page