Connect with us
Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड

तपती गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, देहरादून में गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को देहरादून समेत राज्य के आठ जिलों टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश और तीव्र तूफान आने की संभावना है, जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इस संभावित बारिश और अंधड़ के चलते मैदानी इलाकों के निवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान गिरने से एक बार फिर से अच्छी ठंड का अहसास होने लगेगा. इसके साथ ही प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लाइंग कार इनोवेटर रवि टम्टा ने की CM धामी से मुलाकात, CM धामी बोले-मिलेगी हर संभव मदद

इससे पहले शुक्रवार को दिन के समय चटक धूप खिलने के कारण लोग गर्मी से काफी परेशान रहे, हालांकि शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया था। अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक बढ़ोतरी के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री के इजाफे के साथ 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके बाद अब इस बारिश से तापमान में गिरावट आने की पूरी उम्मीद है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page