Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और परिवार के खिलाफ FIR

राजधानी देहरादून से एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। दरअसल, मामला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार, जनपद रुद्रप्रयाग ने बताया कि उनकी बहन कैहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर कैहकशा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। बीते 3 और 4 मार्च की रात कैहकशा आलम को उसके ससुराल वाले इंद्रेश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया। मृतका के भाई का आरोप है कि पति शहवाज आलम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड औद्योगिक विकास: पीसीबी बोर्ड बैठक में RO को 10 करोड़ तक मंजूरी, थर्ड पार्टी करेगी निरीक्षण

पुलिस ने प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतका का पंचायतनामा भरा गया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया डॉक्टरों के पैनल की ओर से कराई गई है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page