Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के बंपर तबादले, कई जिलों में बदले गए जिम्मेदार अधिकारी….सचिव स्वास्थ्य ने किए आदेश जारी…..

देहरादून, 11 जून 2025 — उत्तराखंड सरकार ने खाद्य सुरक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश भर के प्रभारी अभिहित अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पी.सी. जोशी को अल्मोड़ा से पौड़ी, अमिताभ जोशी को चमोली से बागेश्वर, ललित मोहन पांडे को बागेश्वर से उधम सिंह नगर और प्रकाश चंद फुलारा को उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय का औषधीय खजाना: कैंसर रोधी चागा मशरूम 100 साल पुराने भोजपत्र पर मिला

इसके अलावा संजय कुमार को नैनीताल से हरिद्वार, मनोज कुमार सिंह बालपुर को रुद्रप्रयाग से चमोली, अजब सिंह रावत को पौड़ी से रुद्रप्रयाग, महिमा आनंद जोशी को हरिद्वार से नैनीताल और पवन कुमार को जसपुर (उधम सिंह नगर) से भगवानपुर (हरिद्वार) स्थानांतरित किया गया है। पवन कुमार को भगवानपुर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्मार्ट मीटर: NABL लैब जांच शुरू, फ्यूज होने पर फ्री बदलाव

खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों के बाद अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page