Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में 3 दिन बाद थमा बारिश का दौर, आज राहत के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बाद आज मंगलवार को प्रदेशवासियों को वर्षा से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश की तीव्रता में कमी की संभावना जताई है, हालांकि संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी है।

सोमवार को कई इलाकों में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। लगातार तीन दिनों तक हुई इस बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं मैदानी व निचले इलाकों में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है और कई जगह हाल ही में किया गया पैचवर्क उखड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड जल संकट: इछाड़ी और मनेरी बांध की क्षमता आधी से कम बची, UJVNL कराएगा डी-सिल्टिंग

पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ मार्ग पर यातायात बाधित हुआ है। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए ही प्रशासन ने बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा को अस्थाई रूप से रोका है। संबंधित विभाग और आपदा प्रबंधन टीम चौबीसों घंटे संवेदनशील मार्गों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं प्रदेश के शेष मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में हलचल: पूर्व CM हरीश रावत ने हरिद्वार से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

लगातार हुई बारिश के कारण प्रदेश की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और आम लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page