Connect with us

उत्तराखंड

Haridwar Crime News: लक्सर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना बुधवार रात की है, जब गांव के मंदिर में चल रहे कार्यक्रम से एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। परिजनों की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि बुधवार रात गांव के मंदिर में धार्मिक आयोजन चल रहा था, जहां उनकी नाबालिग बेटी भी मौजूद थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहलाकर पास की सुनसान जगह पर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का कहर: देहरादून समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

आरोप है कि मुख्य आरोपी ने वहां अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया और चारों ने मिलकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस तुरंत हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों अनिल सैनी, शुभम सैनी और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की 13 संवेदनशील झीलों पर नजर, सी-डैक की सहमति के बाद दो और झीलों का होगा अध्ययन

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page