Connect with us
Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड

उत्तरकाशी, चमोली समेत इन 5 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें अपने इलाके का हाल

उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंतनगर 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ: उत्तराखंड के 11 हजार युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

इसके अलावा, अन्य पर्वतीय जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को खराब मौसम के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है, जबकि मुक्तेश्वर और नई टिहरी जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान क्रमशः 22.8 और 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ फिलहाल मैदानी क्षेत्रों की तुलना में काफी ठंडा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  च्छ वायु सर्वेक्षण 2026: 12वें स्थान पर पहुंचा दून, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर कब्जाया पहला नंबर

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page