Connect with us

उत्तराखंड

बाजपुर में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज

बाजपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस की युवती और कुछ युवकों पर बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बाजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।

तहरीर के मुताबिक वारदात की शुरुआत जून महीने में हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती किशोरी को बहला-फुसलाकर घूमने के बहाने घर से ले गई। इसके बाद युवती और उसका एक साथी छात्रा को सरकड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में ले गए, जहां कुछ अन्य युवक पहले से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: आज देहरादून में CM आवास का घेराव करेगी कांग्रेस

पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया और पूरी वारदात का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा को चुप करा दिया।

आरोपियों का मन इतने पर भी नहीं भरा और अगस्त में पड़ोसी युवती ने दोबारा फोन कर छात्रा को घर से बाहर बुलाया। जब पीड़िता ने मना किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कार से एक होटल ले जाया गया। वहां फिर से धमकी देकर उसका यौन शोषण किया गया।

इसके बाद आरोपी सोशल मीडिया के जरिए छात्रा पर लगातार मिलने का दबाव बनाते रहे। छात्रा के बार-बार इनकार करने पर उन्होंने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसों की मांग शुरू कर दी। जब परिजनों ने रुपये देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने 21 अगस्त को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime News: लक्सर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

वीडियो वायरल होने की खबर जब पीड़िता की मां तक पहुंची, तो उन्होंने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद सहमी हुई छात्रा ने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई। घटना की सच्चाई पता चलते ही परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे।

पीड़िता की मां ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी और कोतवाली पुलिस से सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है और जांच के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page