Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में अचानक बादल फटने से हड़कंप, नदी-नालों में उफान के बाद निचले इलाकों में डर का माहौल

उत्तरकाशी के नालूपानी क्षेत्र में अचानक बादल फटने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है और आपदा प्रबंधन टीम सहित संबंधित विभागों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

पहाड़ी इलाकों में अचानक हुई इस मूसलाधार बारिश और मलबे के कारण स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल है। हालांकि, घटना स्थल बेहद दुर्गम होने के कारण नुकसान के सटीक आंकड़े और जान-माल की क्षति की प्रामाणिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी तपिश

शासन और प्रशासन के आला अधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं और प्रभावित क्षेत्र में संचार व राहत व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने नालूपानी और उसके आस-पास के गांवों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मुख्यमंत्री की 565 में से 353 घोषणाएं पूरी, लापरवाही पर DM डॉ. आशीष चौहान ने कई विभागों को थमाया नोटिस

इस प्राकृतिक आपदा के बाद स्थानीय पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। फिलहाल, प्रभावित क्षेत्र से विस्तृत जानकारी और नुकसान के वास्तविक आकलन की प्रतीक्षा की जा रही है।

Ad Ad Ad

More in उत्तरकाशी

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page