उत्तराखंड
भाजपा 47वां स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें भी अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि ” भारतीय जनमानस की चेतना में प्रतिष्ठित एकात्म मानववाद की उदात्त भावना, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अविरल धारा तथा अंत्योदय के पावन संकल्प को आत्मसात किए हुए विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन Bhartiya Janata Party (BJP) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भाजपा जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के नव आयाम स्थापित करते हुए जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है। यह दिवस केवल एक संगठन की स्थापना का नहीं बल्कि उस अखंड राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है, जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के समग्र उत्थान हेतु सतत समर्पित है।”

भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस आज उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य तरीके से मनाया गया जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के आश्रीवाद से आज सबसे बड़ा दल भारतीय जनता पार्टी बना जिसमे सबसे अधिक सांसद हमारी पार्टी में है , भट्ट ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिनके दम पर आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची ओर स्थापना दिवस की मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ।





