Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड खटीमा हत्याकांड: पुलिस को CCTV से मिले अहम सुराग, दिल्ली-हरियाणा में संदिग्ध की तलाश जारी

उत्तराखंड में इन दिनों आपराधिक खटनाओं में तेजी आई है, लगातार प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से लूटपाट और हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं को अजांम देने की खबरें लोगों के मन में खौफ पैदा कर रही है। ऐसी ही एक घटना खटीमा स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी से सामने आई है जहां वृद्धा जानकी चंद की हत्या कर दी गई। इसके अलावा मृतका के किराएदार से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मृतका के पुत्र प्रेम चंद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभूमि धर्मशाला कालोनी स्थित मकान की दूसरी में रहने वाली वृद्धा जानकी चंद पत्नी स्व. हरीश चंद का शव बुधवार देर रात खून से लथपथ बरामद हुआ था। पुलिस जांच में पहले यह मामला हत्या प्रतीत हुआ लेकिन उक्त मामले पर SP सिटी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। मामले पुलिस तीन जांच टीमें गठित की गई हैं, जिसमें कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल, उपनिरीक्षक किशोर पंत, अशोक कांडपाल, भूपेंद्र रंसवाल, ललित बिष्ट, जीवन चुफाल के अलावा आरक्षी कमल पाल, नवीन खोलिया, मोहन बोरा, ईशाक अहमद, ललित बिष्ट शामिल हैं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वेदर अपडेट: मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम,पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

50 CCTV फुटेज से सुराग, दिल्ली-हरियाणा में दबिश

बताते चलें कि पुलिस ने अभी तक मकान के आसपास लगे 50 CCTV की फुटेज को खंगाला है, इस आधार पर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराह लगे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने अब तक नहीं की है, लेकिन सुराग मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में गई हुई है। वहीं पुलिस टीमें स्थानीय स्तर पर भी सुराग खोजने में जुटी है, कैमरे में कैद संदिग्धों, नशेड़ियों व आसपास के लोगों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाल शाह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। इस मामले में मृतका के पुत्र प्रेम चंद की ओर से तहरीर मिली है। जल्द ही प्राथमिकी पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page