Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की लोक निर्माण विभाग को फटकार, 10 डिजास्टर शेल्टर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सोमवार को सचिवालय स्थित विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्च अधिकार प्राप्त समिति के साथ बैठक की। इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर संस्तुति प्रदान की गयी, मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी भी जाहिर करते हुए कहा कि यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने हेतु इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए।


वहीं मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि 45 में से 31 का कार्य अवार्ड कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने बाकि 14 पुलों का कार्य 30 जून, 2026 तक अवार्ड किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा 8 सड़कों के निर्माण कार्य का आबंटन भी शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार का बजट देश की आर्थिक दिशा बदलने वाला, मंत्री हरदीप पुरी ने गिनाई 2014 के बाद की उपलब्धियां


मुख्य सचिव यूएसडीएमए द्वारा विभिन्न स्थानों पर 10 डिजास्टर शेल्टर भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए,उन्होंने डिजास्टर शेल्टर तैयार किए जाने सहित यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित सभी कार्यों की टाईमलाईन निर्धारित की जाए। उन्होंने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण सुविधा और 19 फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री सी. रवि शंकर, श्री रणवीर सिंह चौहान एवं श्री आनन्द स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page