Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड राशन अपडेट: अब एक साथ लें दिसंबर-जनवरी राशन,फरवरी का अभी इंतजार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राशन कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी तो एक बुरी खबर है। दरअसल, उत्तराखंड के सरकारी गल्लों में आखिरकार जनवरी माह का चावल पंहुचना शुरु हो चुका है, तो अब प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को दिसंबर और जनवरी माह का चावल एक साथ दिया जाएगा। अच्छी खबर यह है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से दिसंबर माह के लिए तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी तो वहीं जनवरी माह के लिए 28 फरवरी कर दी गई है। वहीं इस कड़ी में खाद्य आपूर्ति विभाग के ARO विजय जोशी ने बताया कि राशन विक्रेताओं को दिसंबर माह का चावल पहले ही दिया जा चुका है, वहीं जनवरी माह के लिए चावल आना शुरु हो चुका है। गौरतलब है कि बीते महिनों चावल आने में देरी हुई थी, लिहाजा खाद्यान्न वितरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। वहीं खाद्य विभाग ने लोगों से अपील है कि वे एक साथ दोनों महीने के राशन ले जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून DM सविन बंसल का ऋषिकेश रजिस्ट्रार पर छापा: पाईं अनियमितताएं,लगाई फटकार

फरवरी माह के लिए करना होगा इंतजार


हालांकि, बुरी खबर यह है कि उपभोक्ताओं को अभी फरवरी माह के चावल के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि फरवरी माह का चावल अब तक सरकारी गल्लों तक नहीं पहुंच पाया है। बताते चलें कि खाद्य विभाग की ओर से फोर्टिफाइड राइस कर्नेल यानी पोषक तत्वों से भरपूर चावल की खरीद न हो पाने के चलते दिसंबर माह में सरकारी गल्लों पर चावल उपलब्ध नहीं हो पाए थे। नतीजतन, इससे चावल आपूर्ति गड़बड़ा गई और उपभोक्ताओं को चावल से वंछित रहना पड़ा। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक फरवरी माह का चावल भी सरकारी गल्लों तक नहीं पहुंचा है, जबकि प्रदेश में राशन डीलरों को एक सप्ताह पहले अग्रिम राशन दिए जाने का प्रविधान है। जिले में 664 दुकानों से 2,35,104 कार्डधारक जुड़े हैं। इन कार्डों पर प्रतिमाह 9,58916 यूनिट राशन का वितरण किया जाता है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page