उत्तराखंड
Welcome Cm…लोहाघाट में आपका स्वागत है
उत्तराखंड का लोहाघाट सत्ताइस फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है..उसकी वजह है सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित दौरा। सीएम के दौरे के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है, ताकि मुख्यमंत्री का वेलकम भव्य तरीके से हो सके। बहरहाल सीएम धामी 27 फरवरी को जब लोहाघाट पधारेंगे तो वहां निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करेंगे तो वहीं लोहाघाट के मशहूर होली रंग महोत्सव में भी शामिल होंगे।
इस दौरान लोहाघाट नगर पालिका सीएम धामी का भव्य स्वागत करेगी। सीएम के लोहाघाट दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी बड़ा उत्साह है। आपको बता दें कि इस दौरान सीएम धामी रामलीला मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि सीएम धामी इस दौरान लोहाघाट को कुछ बड़ी सौगात दे सकते हैं. होगा क्या ये तो वक्त ही बताएगा फिलहाल लोहघाट के लोग सीएम धामी की राह देख रहे हैं।





