Connect with us

उत्तराखंड

रुद्रपुर में 3 युवकों ने तमंचे की नोक पर देवर के सामने किया महिला से दुष्कर्म, चाकू से काटी उंगली, वीडियो वायरल की धमकी

उत्तराखंड के उधम सिहं नगर स्थित रुद्रपुर शहर से एक बार फिर मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता द्वार प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे मेले से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोदी मैदान के पास देवर के जानने वाले तीन युवक दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे। पहले युवकों ने देवर को एक ओर ले जाकर बात की और फिर तमंचा दिखाकर महिला को धमकाया। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से उसके हाथ की उंगली पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज की बिगड़ी माली हालत: डीजल और स्पेयर पार्ट्स का करोड़ों बकाया, पेंशनर भी परेशान

देवर के सामने महिला से बलात्कार

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page