Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Alert: देहरादून समेत 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है और राज्य भर में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गणेश चतुर्थी के मौके पर देहरादून समेत प्रदेश के 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून में लगभग एक सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद रविवार को मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। वहीं पर्वतीय इलाकों और कुमाऊं मंडल के अधिकतर हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। लगातार हो रही वर्षा के कारण दून का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 11 हजार के टायर के चक्कर में वर्कशॉप में खड़ी हैं 15 बसें

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में तेज आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर आने की आशंका जताई गई है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में अगले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, जिसके बाद पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, पर्वतीय पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर में 19.7 डिग्री और नई टिहरी में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अक्टूबर से 12 पैसे से 54 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ा सरचार्ज

मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर नदियों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने के बाद स्थिति में सुधार आएगा। बुधवार से उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा की तीव्रता में काफी कमी आने की संभावना है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page