उत्तराखंड
उत्तराखंड शिक्षक संगठन आंदोलन: 2 दिन शिक्षक कार्यबहिष्कार, CM धामी ने दिए सुरक्षा SOP के आदेश
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारियों-अधिकारियों ने बीते 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय नौडियाल पर हुए हमले का कड़ा विरोध किया है। इस क्रम में आज सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर भेंट की। वहीं उक्त घटना के विरोध में सभी शिक्षक, कर्मचारियों-अधिकारियों ने आज से दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का एलान किया है।
उन्होंने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ-साथ वर्तमान समय में राज्य के अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं को घेरे में लेकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग उठाई। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों की बातों को से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री धामी ने त्वरित रुप से मुख्य सचिव को फोन कर, अधिकारी, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। डीजीपी को भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, साथ ही इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने SSP देहरादून को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।





