उत्तराखंड
उत्तराखंड STF का बड़ा ऐक्शन: दून एमकेपी कॉलेज नकल रैकेट पर कसा शिकंजा, आईपी बायपास कर 10 लाख वसूली का खेल
उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून के तहत एसटीएफ ने देहरादून के एमकेपी कॉलेज स्थित महादेव डिजिटल सेंटर पर बड़ा छापा मारा। एसएससी मल्टी टास्किंग (ग्रुप सी क्लास फोर) परीक्षा के दौरान रिमोट एक्सेस से पेपर हल कराने का साइबर रैकेट सामने आया। गुप्त भूमिगत सर्वर रूम में राउटर, कनेक्टर और केबल्स का जाल बिछाकर असली आईपी एड्रेस बायपास किया जाता था, ताकि दूर बैठे सॉल्वर अभ्यर्थियों के सिस्टम को कंट्रोल कर परीक्षा पास करा सकें। अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपये तक वसूलने वाले इस गिरोह ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। उत्तराखंड और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नीतिश कुमार (देवरिया) और भास्कर नैथानी (देहरादून) को रंगे हाथ पकड़ा, दो लैपटॉप व उपकरण जब्त किए।
सटीएफ आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बातचीत में कहा कि परीक्षा पारदर्शिता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। गिरोहों पर कड़ी नजर, तकनीकी निगरानी मजबूत कर विशेष रणनीति बनी है। डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई, जो देश का पहला ऐसा मामला माना जा रहा। जांच में और सदस्यों का नेटवर्क खुल सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार का जीरो टॉलरेंस रुख नकलमाफियाओं को सबक सिखा रहा। अभ्यर्थी अब सुरक्षित महसूस कर रहे, लेकिन पुलिस ने अपील की कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।





